उत्तर प्रदेश : पहले लहराई राइफलें, एक-दूसरे को दी गई चुनौती, फिर ग्राम प्रधान के पति और बेटे पर चली गोलियां
क्राइम Reported by Kamaal Khan, Edited by Pawan Pandeyसंभल के पुलिस अधीक्षक एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है.
Updated : May 19, 2020 15:00 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सम्भल ज़िले में एक सपा नेता और उसके बेटे को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इसके बाद सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. समाजवादी पार्टी के नेता छोटे लाल दिवाकर और उनके बेटे सुनील दिवाकर को गोली मार के हत्या कर दी गई. सपा नेता छोटे लाल दिवाकर की पत्नी गांव में प्रधान हैं. वो अपने बेटे के साथ वहां चल रहा मनरेगा का काम देखने गए थे.
गांव में मनरेगा के तहत खेतों के बीच से चक रोड बनाई जा रही है. हत्या के आरोपी उन्हें वहां से सड़क निकालने का विरोध कर रहे थे. छोटेलाल को धमकाने के लिए वे लोग राइफलें लेकर वहां पहुंच गए थे. कहासुनी के बीच उन्होंने छोटे लाल और उनके बेटे सुनील को गोली मार दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
संभल के पुलिस अधीक्षक एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है.
सम्भल में दलित समाज के नेता एवं चंदौसी से पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी छोटे लाल दिवाकर एवं उनके पुत्र की हत्या अत्यंत दुखद ! परिजनों के प्रति संवेदना ! सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे नतमस्तक यूपी पुलिस में अब कोई सुरक्षित नहीं ! हत्यारों को तुरंत गिरफ़्तार कर हो न्याय !
437 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बंदायू से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- "सम्भल में दलित समाज के नेता एवं चंदौसी से पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी छोटे लाल दिवाकर एवं उनके पुत्र की हत्या अत्यंत दुखद! परिजनों के प्रति संवेदना! सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे नतमस्तक यूपी पुलिस में अब कोई सुरक्षित नहीं! हत्यारों को तुरंत गिरफ़्तार कर हो न्याय!
वीडियो: महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में दो साधुओं की हत्या
भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और NDTV.in पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें.
COMMENT
बच्चन परिवार के दिन शायद अच्छे नहीं चल रहे। मैगी के प्रचार को लेकर घिरने के बाद अब बिग बी अमिताभ बच्चन और उनके बेटे के खिलाफ़ ग़ाज़ियाबाद कोर्ट में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने राष्ट्रीय गौरव के अपमान का केस दर्ज कराया गया है।
संबंधित
उत्तर प्रदेश: तपती धूप में प्रवासी मजदूरों को जमीन पर लोटवाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, एक लाइन हाजिर तो दूसरा...
यूपी: अमरोहा में पुलिस के डर से गंगा पुल से कूदे दो मज़दूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
योगी सरकार ने कहा- 12 बजे तक बसें नोएडा-गाजियाबाद पहुंचाओ, प्रियंका गांधी का जवाब- टाइम लगेगा, शाम 5 बजे तक पहुंच जाएंगी
UP सरकार की इजाज़त के कुछ घंटे बाद ही नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से आने वाले लोगों की इंट्री रोकी
उत्तर प्रदेश के महोबा में सड़क हादसा: ट्रक पलटने से 3 प्रवासी मजदूरों की मौत, 12 घायल
ताज़ातरीन
सड़क पर आकर तेंदुए ने मचाया आतंक तो कुत्तों ने दबोची पूंछ और फिर... देखें Fight का पूरा Video
करण जौहर के बच्चों ने 'आंख मारे' पर किया धमाकेदार डांस, Video देख फैंस बोले- टाइगर श्रॉफ से अच्छे मूव्स हैं
करण जौहर ने बेटे से पूछा देश का नाम, जवाब मिला- अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान, देखें Video
लॉकडाउन में सड़क पर आ गए ढेरों मोर, कर दिया ट्रैफिक जाम, फिर पंख उठाकर किया डांस - देखें Video
उत्तर प्रदेश : पहले लहराई राइफलें, एक-दूसरे को दी गई चुनौती, फिर ग्राम प्रधान के पति और बेटे पर चली गोलियां
योगी के मंत्री का दावा- कांग्रेस की कई बसों के नंबर ऑटो और टू-व्हीलर के, कांग्रेस बोली- सार्वजनिक कर सकते हैं लिस्ट, कर लें सत्यापित
अदा शर्मा ने 'बम डिगी-डिगी बम-बम' सॉन्ग पर नानी के साथ किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
अब Lockdown पर चला गया है सूरज, धरती पर पड़ सकती है ज्यादा ठंड, आ सकता है भूकंप और भी हैं बहुत से खतरे
अपने बच्चे की जान बचाने के लिए बिजली की तार पर कूद गई बंदरिया और फिर.... देखें वीडियो
कोरोना संकट के बीच तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र में फंसे युवक की मदद के लिए आदित्य ठाकरे से की अपील, मिला यह जवाब
Trending Tags
Listen to the latest
- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps












